तमिलनाडू
Pakistani मरीज की चेन्नई में मौत, काफी समय से था भर्ती
Tara Tandi
29 April 2025 10:43 AM IST

x
Chennai चेन्नई: पाकिस्तान के 23 वर्षीय एक मरीज की चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मरीज पिछले 70 दिनों से ईसीएमओ (एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनशन) पर था। ईसीएमओ एक चिकित्सीय तकनीक है जिसमें मरीज के शरीर के बाहर एक मशीन के जरिये रक्त में ऑक्सीजन दी जाती है और कार्बन डाइऑक्साइड हटाई जाती है।
मरीज को 12 फरवरी को गंभीर श्वसन समस्या और फेफड़े की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था।
एमजीएम हेल्थकेयर (अस्पताल) की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘हमारे चिकित्सा दल के अनेक प्रयासों के बावजूद, मरीज का 25 अप्रैल की शाम को लंबी बीमारी और 70 दिनों के ईसीएमओ पर रहने के बाद निधन हो गया।’’ अस्पताल ने बताया कि मरीज के शव को उसके एक रिश्तेदार के हवाले कर दिया गया, जो यहां उसकी देखभाल कर रहा था। इसके बाद शव को पाकिस्तान भेजने के लिए हवाई अड्डे ले जाया गया।
TagsPakistani मरीज चेन्नई मौतकाफी समय भर्तीPakistani patient died in Chennai after being admitted for a long timeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





