तमिलनाडू

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

Riyaz Ansari
14 Jun 2025 2:30 PM IST
दक्षिण भारत में बारिश की संभावना
x

Tamil Nadu तमिलनाडु: देश के दक्षिणी राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में मौसम बदल सकता है। यहां तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

इन हालातों को देखते हुए नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग ने बताया कि यह स्थिति 17 जून तक बनी रह सकती है।अंदरूनी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि तटीय क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। किसान, मछुआरे और यात्री वर्ग को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है

Next Story
null