- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Aligarh: मकान की छत...

x
Aligarh अलीगढ़: अचानक कमरे की छत गिर गई। छत का मलबा कमरे में लेटी गर्भवती महिला पर गिर गया। महिला उसके नीचे दब गई। घायल अवस्था में उसे मलबे से बाहर निकाला गया और अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के गोंडा के टंकी मोहल्ला में पति वीरपाल बरामदे में था और नौ माह की गर्भवती गुड़िया कमरे के अंदर लेटी हुई थी। सुबह नौ बजे अचानक घर की छत गिर गई। कमरे में लेटी गुड़िया छत के मलबे में दब गई।
मोहल्ले के लोगों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहाँ से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। महिला के शरीर पर चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री रजत उपाध्याय ने पीड़िता को मुआवजा देने की मांग की है।
TagsAligarhछतमलबेमहिलाAligarhroofdebriswoman जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





