- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Auraiya: तालाब के...
उत्तर प्रदेश
Auraiya: तालाब के किनारे पलटने से बाल-बाल बची स्कूली बस
Tara Tandi
18 Sept 2024 4:08 PM IST
x
Auraiya औरैया । बुधवार को एक स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। एक स्कूली बस बरसात के चलते जल भराव के कारण पलटने से बाल-बाल बच गई। गनीमत रही की बस में दो-तीन बच्चे ही सवार थे।
बुधवार की सुबह जनपद के भाग्य नगर स्थित जयपुरिया स्कूल की एक बस बच्चों को लेने के लिए अजीतमल क्षेत्र के अटसू और अजीतमल - बाबरपुर कस्बे में आई थी। बरसात के चलते अधिकांश अभिभावकों ने अपने बच्चे स्कूल नहीं भेजें दो तीन बच्चों को लेकर ही बस स्कूल जा रही थी।
बाबरपुर दिबियापुर मार्ग पर अटसू के पास मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से रास्ता अवरोध हो जाने पर ड्राइवर बस को हालेपुर होकर ले जा रहा था। जैसे ही बस गांव के तालाब के किनारे पहुंची तभी जल भराव के कारण बस का पहिया तालाब के किनारे गहरे पानी में चला गया, जिससे बस पलटने से बाल बाल बच गई।
बस को देखकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और बस में सवार बच्चे सुरक्षित उतार कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अभिभावक अपने पाल्यो को सुरक्षित घर ले गए। तालाब के किनारे फसी बस को निकालने के लिए कई घंटे की कड़ी मशक्कत की गई। लेकिन बस नहीं निकली। मौके पर पहुंची हाइड्रा मशीन से बस को निकालने का प्रयास किया गया।
TagsAuraiya तालाब किनारे पलटनेबाल-बाल बची स्कूली बसAuraiya school bus narrowly escapes from overturning near the pondजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





