उत्तर प्रदेश

Bahraich: युवक के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे परिजन, तभी पहुंच गई पुलिस

Sarita
3 March 2025 9:18 AM IST
Bahraich: युवक के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे परिजन, तभी पहुंच गई पुलिस
x
Bahraich बहराइच: यूपी के बहराइच जिले के उसरा गांव निवासी एक युवक की रविवार को जमीन पर गिरने से मौत हो गई। परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। पत्नी ने संदिग्ध मौत की आशंका जताई। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैसरगंज थाना क्षेत्र के उसरा गांव निवासी 40 वर्षीय पृथ्वी पुत्र शीतल काफी शराब पीता था। रविवार को शराब पीने के बाद वह लड़खड़ाता हुआ घर की ओर चला। लेकिन जब वह गिरा और उठा नहीं तो लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उसका भाई लल्लू व अन्य लोग पहुंचे। वे उसे उठाकर निजी क्लीनिक ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच कर मृत घोषित कर दिया।
जिस पर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई। लेकिन पत्नी को मौत संदिग्ध लगी। मृतक की पत्नी मीना ने थाने में पति की संदिग्ध मौत की तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक पृथ्वी की पत्नी की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story