- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: जिला महामंत्री...
Ballia: जिला महामंत्री आलोक शुक्ला के पिता घनश्याम शुक्ला का हृदय गति रुकने से निधन

बलिया: भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला के पिता घनश्याम शुक्ला का शुक्रवार देर शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर सुनते ही शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। लोग जहां थे, वहीं से उनके घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना देने लगे।
शनिवार को उनका अंतिम संस्कार माल्देपुर घाट, बलिया में संपन्न हुआ, जहां उनके बड़े पुत्र डॉ. संजय शुक्ला ने मुखाग्नि दी।
शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता व पूर्व विधायक गोरख पासवान, छट्ठू राम, साम्भवी पीठ के स्वामी आनंद स्वरूप महाराज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह, अच्छेलाल यादव, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह, पंचम गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी सदस्य देवनारायण प्रजापति (देवा भाई), चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, जिला आईटी सेल संयोजक जयप्रकाश जायसवाल, रामजी भाई, शशि चौरसिया, आचार्य ओमप्रकाश वर्मा, काशीनाथ जायसवाल (टेका भाई), बलिया चेयरमैन मिठाई लाल गुप्ता, अखिलेश यादव, राजीव मोहन यादव, इरफान, फतेह सिंह, दीपू पाठक, शिव प्रसाद राम, डॉ. शशि प्रकाश कुशवाहा समेत क्षेत्र के कई समाजसेवी व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।





