- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: युवक ने...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
Tara Tandi
12 May 2025 3:27 PM IST

x
Bareilly बरेली : जोगी नवादा के मोहल्ला शेर अली गौंटिया में पत्नी से विवाद के बाद 32 वर्षीय इमरान अंसारी ने पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव तीन दिन तक लटका रहा, जब गर्मी में शव सड़ने से बदबू आई तो पता चला।
सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को मौके से एक कागज पर लिखा मिला कि पत्नी ने मुझे धोखा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इलियास अपने तीन बेटों रिजवान, इमरान और अयान के साथ जोगीनवादा में रहते हैं। इमरान घर की दूसरी मंजिल पर रहता था। नीचे के हिस्से में माता-पिता और दोनों भाई रहते हैं। इमरान का निकाह पीलीभीत के खैरपुर, पूरनपुर निवासी गुलफशा से पांच साल पहले हुआ था।
दोनों को तीन साल का बेटा हमदान भी है। इमरान शराब पीने का आदी था और उसका पत्नी से आए दिन इसको लेकर विवाद होता था। इसी वजह से उसके पिता ने उसे दूसरी मंजिल पर कमरा रहने के लिए दिया था। एक महीने पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी।
इस मामले को लेकर दो दिन बाद पंचायत भी होनी थी। एक सप्ताह पहले इमरान पत्नी से मिलने ससुराल गया था लेकिन ससुराल वालों ने गुलफशा को साथ भेजने से मना कर दिया था। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। शव तीन दिन पुराना हुआ तो फूल कर सड़ गया। बदबू आने पर परिजनों और पड़ोसियों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि इमरान कई बार घर से दो से चार दिन तक लापता रहता था। इसलिए उसकी किसी ने तलाश नहीं की।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगा कर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। इमरान का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
स्वभाव की वजह से कमरे में परिजनों ने नहीं की ताकझांक
पत्नी से लगातार विवाद होने की वजह से इमरान गुस्सैल स्वभाव का हो गया, इसलिए उससे परिवार के लोग बात नहीं करते थे। यही वजह है कि इमरान का शव तीन दिन तक कमरे में लटका रहा लेकिन परिवार के लोगों ने ताकझांक नहीं की। यहां तक कि इमरान का तीन साल का बेटा भी कमरे की तरफ नहीं गया।
TagsBareilly युवक फांसी लगा दी जानसुसाइड नोटपत्नी गंभीर आरोपBareilly youth committed suicide by hanging himselfsuicide notewife made serious allegationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





