उत्तर प्रदेश

Bijnor : प्रेमिका की हत्या कर हाथ में तमंचा लेकर थाने पहुंचा प्रेमी

Sarita
20 April 2025 12:58 PM IST
Bijnor : प्रेमिका की हत्या कर हाथ में तमंचा लेकर थाने पहुंचा प्रेमी
x
Bijnor बिजनौर: प्रेमी ने फिल्मी अंदाज में अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी ने तमंचे सहित थाने में सरेंडर कर दिया। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती की हाल ही में शादी होने वाली थी, जिसके चलते प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया। गांव करौंदा चौधर निवासी सुशील त्यागी पुत्र सीवान त्यागी गांव के ही वेद प्रकाश शर्मा की बेटी नीशू के साथ एक ही स्कूल में पढ़ता था। जानकारी के मुताबिक पढ़ाई के दौरान दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा ली थीं। ग्रामीणों के मुताबिक हाल ही में परिजन नीशू की शादी कहीं और कर रहे थे, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही थीं।
रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे नीशू अपने घर से खरीदारी करने के लिए कोतवाली देहात जा रही थी, जब वह पास के गांव बढ़ापुर के पास पहुंची तो शादी से नाराज सीवान त्यागी ने अपनी प्रेमिका नीशू को पीछे से गोली मार दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल निशु को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान सीवान त्यागी भी हाथ में तमंचा लेकर थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेयी व का नगीना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
Next Story