- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP में बाइक बिजली के...
उत्तर प्रदेश
UP में बाइक बिजली के खंभे से टकराई, दो की इलाज के दौरान मौत
Tara Tandi
19 May 2025 2:22 PM IST

x
Bahraich बहराइच: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के गिलौला खुटेहना मार्ग स्थित ददौली गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो विद्युत पोल से टकरा गई. घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया था. वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरदा सुमेरपुर निवासी मुकेश (19) पुत्र राजेश गिलौला क्षेत्र में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए था. यहां से वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान बाइक पर उनके साथ गांव का ही सुशील (35) पुत्र बाबूराम भी थे. खुटेहना गिलौला मार्ग स्थित ददौली गांव के पास मुकेश बाइक से नियंत्रण खो बैठे और वह विद्युत पोल से टकराकर गिर गए। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.
राहगीरों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी गिलौला पहुंचाया. यहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है.
TagsUP बाइक बिजलीखंभे टकराईदो इलाज दौरान मौतUP bike collided with electric poletwo died during treatmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





