उत्तर प्रदेश

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने की नामांकन से पहले पूजा

Shiddhant Shriwas
29 April 2024 5:49 PM GMT
भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने की नामांकन से पहले पूजा
x

लखनऊ | से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह अब से थोड़ी ही देर में भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां से वह पार्टी रथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य नेताओं के साथ पार्टी कार्यालय से रवाना होंगे।

नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए।जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुचेंगे और नामांकन करेंगे। इस दौरान मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर भी मौजूद रहेंगे और अपना नामांकन दाखिल करेंगे।सोमवार सुबह से ही पार्टी कार्यालय के बाहर समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। ढोल नगाड़े के साथ लोग जुलूस में शामिल होने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Next Story