उत्तर प्रदेश

Kanpur में फिर ट्रेन पलटने की साजिश ट्रैक पर रखा सिलेंडर

Tara Tandi
22 Sept 2024 11:21 AM IST
Kanpur में फिर ट्रेन पलटने की साजिश ट्रैक पर रखा सिलेंडर
x
Kanpur कानपुर । रविवार सुबह मालगाड़ी ट्रेन कानपुर से प्रयागराज की ओर आने के दौरान जब प्रेमपुर स्टेशन पर लूप लाइन पर पहुंची तो लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट ने सिग्नल से कुछ दूर पहले एक सिलेंडर रखा हुआ देखा।
उन्होंने फौरन इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को सिलेंडर से टकराने से पहले रोक लिया। इसके बाद उन्होंने सभी संबंधित विभागों को इसकी जानकारी दी। रेलवे आईओडब्ल्यू, सुरक्षा बल सहित अन्य टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं और उस सिलेंडर की जांच की। उसे ट्रैक से हटाया
यह घटना प्रेमपुर स्टेशन पर सुबह 5:50 की है ।इस सिलेंडर की जांच करने पर पता चला कि यह एक 5 लीटर का खाली सिलेंडर है जो की ट्रैक पर सिग्नल के थोड़ा पहले रखा हुआ था। इस घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
Next Story