- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Deoria: बकरीद पर अधेड़...
उत्तर प्रदेश
Deoria: बकरीद पर अधेड़ ने रेता खुद का गला, परिजनों में कोहराम
Tara Tandi
8 Jun 2025 4:52 PM IST

x
Deoria देवरिया। यूपी के देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बकरीद के मौके पर शनिवार को एक 60 वर्षीय बुजुर्ग इश मोहम्मद ने खुद को ही कुर्बानी के रूप में पेश करते हुए गला रेतकर सुसाइड कर ली। यह घटना जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, इश मोहम्मद सुबह ईद की नमाज अदा करने मस्जिद गए थे और करीब 10 बजे घर लौटे। उनकी पत्नी हाजरा खातून ने बताया कि वह लौटने के बाद पास की झोपड़ी में चले गए जहां बकरियां रखी जाती थीं। करीब एक घंटे बाद पत्नी को झोपड़ी से उनकी कराहने की आवाज सुनाई दी।
पत्नी दौड़कर जब अंदर पहुंचीं तो देखा कि इश मोहम्मद का गला कटा हुआ था और खून बह रहा था। पास में एक चाकू भी पड़ा हुआ था। शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हुए और पुलिस को खबर दी गई। पुलिस उन्हें एम्बुलेंस से तुरंत अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस को मिला सुसाइड नोट
घटना स्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसमें लिखा था, "इंसान बकरे को अपने बेटे की तरह पोसकर कुर्बानी करता है। वो भी जीव है, कुर्बानी करना चाहिए। मैं खुद अपनी कुर्बानी अल्लाह के रसूल के नाम से कर रहा हूं। मुझे शांति से दफन करना, किसी से डरना मत।" यह नोट उनके इस कदम के पीछे के धार्मिक और भावनात्मक कारणों की ओर इशारा करता है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं यह किसी मानसिक तनाव का परिणाम तो नहीं था।
परिवार वाले सदमे में
इश मोहम्मद के तीन बेटे हैं। दो बेटे गांव में रहते हैं जबकि सबसे छोटा बेटा मुंबई में काम करता है। जब यह घटना हुई, तब बेटे ईद की मिलन में बाहर गए हुए थे। पत्नी और परिवार इस घटना से गहरे सदमे में हैं।
TagsDeoria बकरीद अधेड़रेता खुद गलापरिजनों कोहरामDeoria Bakrid middle agedslits his own throatfamily members in uproarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





