उत्तर प्रदेश

Fake पुलिस, 50 हजार की ठगी

Ashish verma
2 Jun 2025 7:12 PM IST
Fake पुलिस, 50 हजार की ठगी
x
50 हजार की ठगी

Kiratpur.किरतपुर (बिजनौर)। थाना भोजपुर के गांव निवासी वृद्ध महिला को पुलिस की वर्दी पहने जालसाजों ने वीडियो कॉल कर उसके बेटे को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कराने की धमकी देकर 50 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने वृद्ध महिला को डरा धमकाकर करीब तीन घंटे तक डिजिटल नजरबंद रखा। बाद में बेटे ने कॉल की तो पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। वृद्धा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर रुपये वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय पुलिस से भी शिकायत की गई है। क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी मोहम्मद नासिर पुत्र जमील देहरादून में पेंटर का काम करता है। नासिर की पत्नी गुलशन गांव में अपनी वृद्ध सास जमीला के साथ रहती है। शनिवार की रात 11 बजे जमीला के फोन पर वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले पुलिस की वर्दी में थे।

उन्होंने उसके बेटे का नाम मोहम्मद नासिर बताया और कहा कि तुम्हारे बेटे ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। कॉल करने वाले ने जमीला से कहा कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाले भाग गए हैं और तुम्हारा बेटा पकड़ा गया है। अगर तुम एक लाख रुपये दे दो तो हम तुम्हारे बेटे को छोड़ देंगे। इस बीच वृद्धा की बेटी ने भी फोन किया लेकिन जालसाजों ने उसे बात नहीं करने दी। कुछ देर बाद जालसाजों ने जमीला को दोबारा फोन किया और उसके बेटे को जेल भेजने की धमकी दी। इससे घबराई जमीला ने गुलशन से जन सेवा केंद्र के जरिए स्कैनर के जरिए 20 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।


Next Story