- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पिकअप और कार की जोरदार...
उत्तर प्रदेश
पिकअप और कार की जोरदार भिड़ंत, 18 घायल, रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत
Saba Naaz
8 Jun 2025 3:16 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के सबेसर गांव के सामने अनियंत्रित जायलो कार लूना मोपेड को बचाने के चक्कर में पिकअप से टकरा गई। लूना भी चपेट में आ गई। दोनों चार पहिया वाहन में 20 लोग सवार थे।
दुर्घटना में एक की मौत हो गई। 18 लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार, भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र से पिकअप में दस लोग सवार थे। ये लोग चुनार दवा लेने गए थे। वापस कछवां की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान कछवां से चुनार की तरफ तेज गति से जा रही जाइलो में भी सात लोग सवार थे। दोनों वाहन अनियंत्रित होकर एक दूसरे में टक्कर मार दिए।
इसी दौरान लूना भी चपेट में आ गई। लूना चालक कछवां थाना क्षेत्र के बिदापुर गांव निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त सीनियर टेक्नीशियन गौरी शंकर (71) पुत्र बैजनाथ जैसवार को अनियंत्रित जायलो कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सभी घायलों को कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पीकअप सवार घायलों में पुष्पा सोनी गोपीगंज भदोही, शिताबी पत्नी लल्लू, राजेश पुत्र लल्लू, मीना पत्नी संतोष कुमार, इसरावती पत्नी नारायण, फुलेरा देवी पत्नी देवनारायण बिंद, नगीना देवी पत्नी हेमंत, सीता पत्नी विजयभान, रीना पत्नी महेंद्र के अलावा निर्मला पत्नी राम अवध शामिल हैं।
पिकअप सभी सवार घायलों का स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य में उपचार कराया गया, जिनमें पांच घायलों को गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। रेफर होने वालो में खिताबी देवी, इसरावती, पुष्पा देवी, नगीना, राजेश है।
दुर्घटना के पास जाइलो कार में सवार सात लोग में चार घायल हुए, जो इलाज के लिए निजी चिकित्सालय जलालपुर गांव चले गए। इनमें इरफान पुत्र मुख्तार, मुशकियावन पुत्र शहाबुद्दीन, जयबुननिशा पत्नी साहिद तथा बबलू सभी गोपालपुर हैं। ये लोग जलालपुर गांव में शादी में शामिल होने आ रहे थे। इरफान भी गंभीर रुप से घायल है। स्थानीय लोगों ने सूचना दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने सभी को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सको ने सेवानिवृत्ति रेलवे विभाग के सीनियर टेक्नीशियन की मौत की पुष्टि कर दी। यह जानकरी मिलते ही उनके स्वजन में कोहराम मच गया।
Tagsपिकअपकारभिड़ंत18 घायलरिटायर्ड रेलकर्मीमौतPickupcarcollision18 injuredretired railway employeedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





