- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad बारिश: आंधी...
Ghaziabad बारिश: आंधी में हिंडन बैराज की ग्रिल गिरने से 3 घायल

Sahibabad.साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रविवार को आंधी और बारिश के दौरान हिंडन बैराज पर लगी लोहे की ग्रिल गिर गई, जिसके नीचे दो बाइक दब गईं। एक बाइक पर युवक और दूसरी बाइक पर दंपती सवार थे। गनीमत रही कि ग्रिल के नीचे दबे लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई। बड़ा हादसा टल गया। कुछ देर बाद दंपती और युवक वहां से निकल गए। पुलिस बुलडोजर बुलाकर ग्रिल हटवाने की तैयारी कर रही है। रविवार शाम करीब पांच बजे अचानक आंधी और बारिश शुरू हो गई। हिंडन बैराज के पुल पर लगी भारी भरकम लोहे की ग्रिल अचानक गिर गई। इस दौरान यहां से दो बाइक गुजर रही थीं।
एक बाइक पर पति-पत्नी जा रहे थे और दूसरी पर युवक सवार था। तीनों ग्रिल के नीचे दब गए। गनीमत रही कि तीनों को ज्यादा चोट नहीं आई। किसी तरह दंपती और युवक ग्रिल के नीचे से निकल गए। लेकिन बाइक नहीं निकाल पाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ये लोग वहीं मदद का इंतजार करते रहे। लेकिन बारिश के चलते तीनों मौके से चले गए। इसके बाद जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। इंदिरापुरम की कार्यवाहक एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि ग्रिल हटाने के लिए बुलडोजर और हाइड्रा बुलाया गया है। ग्रिल हटाने के बाद जल्द ही दोनों बाइकों को हटा दिया जाएगा। मार्ग को भी जल्द ही सुचारू कर दिया जाएगा।





