- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रेलवे में नौकरी का...
उत्तर प्रदेश
रेलवे में नौकरी का मौका, उत्तर मध्य रेलवे में 694 पदों पर भर्ती
nidhi
1 Oct 2026 9:45 AM IST

x
रेलवे ने निकाली 694 पदों पर वैकेंसी
प्रयागराज: उत्तर मध्य रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे कर्मचारियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), उत्तर मध्य रेलवे ने GDCE 2026-27 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट, टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट सहित कुल 656 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आधिकारिक अधिसूचना 28 सितंबर 2026 को जारी की गई है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है और पात्र उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल उत्तर मध्य रेलवे की आधिकारिक RRC प्रयागराज वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
हालांकि यह भर्ती सामान्य उम्मीदवारों के लिए खुली भर्ती नहीं है। यह General Departmental Competitive Examination यानी GDCE कोटा भर्ती है। इसमें केवल उत्तर मध्य रेलवे में कार्यरत पात्र नियमित कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। RPF और RPSF कर्मचारियों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। भर्ती में सबसे अधिक 428 पद असिस्टेंट लोको पायलट के हैं। इसके अलावा टेक्नीशियन ग्रेड-I के 5, टेक्नीशियन ग्रेड-III के 56, जूनियर इंजीनियर के 60, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 104 और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 3 पद शामिल हैं। इस तरह कुल रिक्तियों की संख्या 656 है।
अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग रखी गई है। इसमें 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग और स्नातक जैसी योग्यताएं पद के अनुसार मांगी गई हैं। उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता और विभागीय पात्रता की शर्तें ध्यान से देखनी होंगी। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 42 वर्ष, OBC वर्ग के लिए 45 वर्ष और SC-ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 47 वर्ष रखी गई है।
चयन प्रक्रिया में पद के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT, एप्टीट्यूड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हो सकते हैं। इन परीक्षाओं की तारीख फिलहाल अधिसूचना में घोषित नहीं की गई है। आगे का कार्यक्रम रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की ओर से जारी किया जाएगा। आवेदन करने के लिए पात्र कर्मचारियों को सबसे पहले RRC प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां GDCE-01/2026 भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और सेवा संबंधी जानकारी भरकर आवेदन जमा करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन में दर्ज जानकारी को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सावधानीपूर्वक जांचना चाहिए।
उत्तर मध्य रेलवे ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों को रेलवे के अंतर्गत किसी भी स्थान पर तैनात किया जा सकता है। इसलिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों को पोस्टिंग से जुड़ी इस शर्त को भी ध्यान में रखना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है। ऐसे में पात्र कर्मचारियों को अंतिम दिनों का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।
Next Story





