- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: ऑटो पलटने से...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: ऑटो पलटने से चालक की मौत ,नगर निगम की बताई लापरवाही
Tara Tandi
9 March 2025 1:37 PM IST

x
Kanpur कानपुर । शहर की एक जर्जर सड़क पर चार दिन पहले ऑटो पलटने से चालक गंभीर घायल हो गया था। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
पनकी के रतनपुर कालोनी निवासी 47 वर्षीय ऑटो चालक अनिल कुमार के भाई नवीन प्रकाश ने बताया कि चार मार्च की दोपहर अनिल ऑटो लेकर घर से 500 मीटर आगे पहुंचे थे कि सड़क खराब होने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। नवीन प्रकाश ने बताया कि नगर निगम वालों को सड़क का निर्माण कराना चाहिए, लेकिन वे लापरवाही करते हैं, जिनकी वजह से भाई की जान चली गई। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
TagsKanpur ऑटो पलटनेचालक मौतनगर निगमबताई लापरवाहीKanpur auto overturnsdriver diesMunicipal Corporation blames negligenceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





