- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: शादी के नाम पर...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: शादी के नाम पर ठगी, बुजुर्ग दूल्हे को चूना लगाकर भागी दुल्हन
Tara Tandi
19 April 2025 5:17 PM IST

x
Kanpur कानपुर । शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन नकदी व जेवर समेत करीब पांच लाख का माल लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने चकेरी थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से सीतापुर निवासी 62 वर्षीय हरीश कुमार शुक्ला सीओडी से सेवानिवृत्त हैं। हरीश के अनुसार उनके परिवार में कोई नहीं है। नौकरी के समय से ही वह सनिगवां में किराए पर रहते थे।
इसी बीच उनकी मुलाकात दूसरे मकान में किराए पर रहने वाली 45 वर्षीय महिला से हुई। महिला ने उनके एकाकी जीवन को देखकर शादी कर देखभाल करने का झांसा दिया। बीती 11 फरवरी 2025 को उन्होंने महिला से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद महिला के साथ सनिगवां में ही किराए का मकान लेकर रहने लगे।
आरोप है कि दूसरे दिन ही महिला देर रात तीन लाख रुपये और दो लाख कीमत के जेवर लेकर फरार हो गई। उन्होंने महिला की तलाश लगातार डेढ़ माह तक की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जब कुछ पता नहीं चला तो चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
TagsKanpur शादी नाम ठगीबुजुर्ग दूल्हेचूना लगाकर भागी दुल्हनKanpur: Fraud in the name of marriageelderly groombride runs away after cheating himजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





