- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: होटल से गिरकर...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: होटल से गिरकर छात्र की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप
Tara Tandi
26 April 2025 5:09 PM IST

x
Kanpur कानपुर । कानपुर में द ड्रीम्स इन होटल की खिड़की से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पूरा मामला हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र का है।
नौबस्ता थानाक्षेत्र के खाड़ेपुर के रहने वाले नरेंद्र कुमार गौतम का बेटा शिव गौतम ( 22) सहदेव प्रसाद महाविद्यालय रमईपुर में बीए का छात्र था। उनके परिवार में छोटा भाई अवनीश और मां मंजू देवी हैं। परिजनों के मुताबिक बीते 24 अप्रैल को दो दोस्त उसे घर से लेकर होटल द ड्रीम्स इन ले गए थे।
आरोप है कि बेटे काे शराब पिलाने के बाद उसे पहली मंजिल से फेंक दिया गया। होटल स्टॉफ ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस अफसरों का कहना है कि परिजनों ने दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
TagsKanpur होटलगिरकर छात्रसंदिग्ध मौतदोस्तों हत्या आरोपKanpur hotelstudent fellsuspicious deathfriends accused of murderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





