- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj: श्रद्धालुओं...
उत्तर प्रदेश
Kasganj: श्रद्धालुओं की कार में लगी आग गंगा स्नान कर लौट रहे थे
Tara Tandi
19 May 2025 7:37 PM IST

x
Kasganj कासगंज । कछला गंगा घाट से गंगा स्नान कर आ रहे श्रद्धालुओं की ईको कार में अचानक आग लग गई। कार धूं-धूंकर जलने लगी। समय रहते श्रद्धालु कार से उतर गए, जिससे बढ़ा हादसा होने से बच गया। हादसा सहावर-गंजडुंडवारा मार्ग पर हुआ। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
सोमवार की सुबह इको कार से 30 वर्षीय संदीप पुत्र अखिलेश, 28 वर्षीय देवी पत्नी संदीप, उसका 26 वर्षीय भाई कुलदीप, 24 वर्षीय अंजू पत्नी कुलदीप, 4 वर्षीय तान्या पुत्री संदीप निवासीगण करीमगंज बिछवा, जिला मैनपुरी से कछला गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। गंगा स्नान कर सभी श्रद्धालु दोपहर लगभग दो बजे वापस अपने गांव जा रहे थे। जब वह सहावर से कुछ दूरी पर निकले ही थे कि अचानक उनकी कार में आग लग गई।
आग लगते ही चीख पुकार मच गई और श्रद्धालु कार से बाहर आ गए। आग की लपटों ने पूरी कार को घेर लिया और कार धू-धू कर जलने लगी। सूचना पर थाना पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग को बुझाया। श्रद्धालु संदीप ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। कार पूरी तरह से जल गई है।
TagsKasganj श्रद्धालुओं कारलगी आगगंगा स्नान लौट रहेKasganj devotees returning from Ganga bath after car caught fireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





