- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kaushambi: आयकर विभाग...
Kaushambi: आयकर विभाग के सुरक्षाकर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

कौशांबी: वैशाली के पास स्थित आयकर भवन के सुरक्षा गार्ड दिल्ली के रघुबरपुरा गांधीनगर निवासी विपिन साह की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान 20 मई को मौत हो गई। हादसा 18 मई को हुआ था। उनकी पत्नी पंकिता देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंकिता देवी ने बताया कि उनके पति विपिन साह आयकर भवन में सुरक्षा गार्ड बतौर तैनात थे। 18 मई को वह नाइट ड्यूटी के लिए आयकर भवन जा रहे थे। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। कार्यालय में ही मौजूद दूसरे कर्मचारी ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया और जीटीबी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। बताया कि यहां इलाज के दौरान 20 मई को उनकी मौत हो गई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं, जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





