उत्तर प्रदेश

Kaushambi: वैवाहिक विवाद का अंजाम, पत्नी ने पति को दिया नशीला पानी

Admindelhi1
28 Aug 2025 12:06 PM IST
Kaushambi: वैवाहिक विवाद का अंजाम, पत्नी ने पति को दिया नशीला पानी
x

कौशांबी: तीज के दिन पति-पत्नी के बीच हुए मामूली झगड़े ने एक बड़ा रूप ले लिया. पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी उसका इलाज चल रहा है. दरअसल, कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र के पवारा गांव में मुकेश नामक व्यक्ति को उनकी पत्नी ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. यह घटना तीज के दिन हुई. पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद इसका कारण था. मुकेश को पहले मंझनपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पीड़ित मुकेश ने बताया कि पत्नी से कहासुनी के बाद उसने पानी में जहरीला पदार्थ मिला दिया. जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. मुकेश के मुताबिक, उसकी शादी तीन साल पहले मंझनपुर के भेलखा गांव में हुई थी. तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही परिवार वालों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के अनुसार, अभी तक इस घटना की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है. पुलिस ने कहा कि अगर पीड़ित के परिवार की तरफ से कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, मुकेश का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Next Story