- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kaushambi : ट्रक की...
उत्तर प्रदेश
Kaushambi : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Tara Tandi
27 March 2025 4:43 PM IST

x
Kaushambi कौशाम्बी: जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर तेज गति से गुजर रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 11 बजे कौशांबी के थाना चरवा के ग्राम पंसौर निवासी कल्याण (20) और संदीपन घाट थाना के ग्राम बलियावां निवासी पवन (26) मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहे थे। संदीपन घाट के थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके इलाके के मनोहरगंज मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
TagsKaushambi ट्रक टक्करबाइक सवारदो युवकों मौतKaushambi truck collisionbike ridertwo youths diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





