- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: बारिश को...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने राहत कार्य के निर्देश दिए
Admindelhi1
17 March 2025 10:49 AM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में हुई बारिश के दृष्टिगत अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए ताकि इस संबंध में अग्रेतर कार्यवाही की जा सके। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीती रात और सोमवार की सुबह भी बारिश हुई है। गरज चमक के साथ हुई बारिश से कुछ जिलों से फसलों को नुकसान की खबर आ रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
Tagsउत्तर प्रदेशलखनऊबारिशमुख्यमंत्री योगीराहत कार्यनिर्देशUttar PradeshLucknowrainChief Minister Yogirelief workinstructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





