- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- राजस्व मामलों के...

Lucknow.लखनऊ: मई माह में राजस्व वादों के निस्तारण में लखनऊ पहले स्थान पर रहा है। राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (आरसीसीएमएस) की मई माह की रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ ने सर्वाधिक 15,137 राजस्व वादों का निस्तारण किया है।जिला स्तरीय न्यायालयों में जौनपुर ने सर्वाधिक 9,945 वाद निस्तारित कर पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है तथा प्रयागराज ने 9,525 वाद निस्तारित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
पूरे प्रदेश में कुल 3,20,719 राजस्व वाद निस्तारित किए गए हैं। प्रदेश में राजस्व विवादों के निस्तारण के मामलों में बड़ा सुधार देखने को मिला है। रिपोर्ट के अनुसार मई माह में पूरे प्रदेश में कुल 3,20,719 राजस्व वाद निस्तारित किए गए। इसमें सबसे अधिक 15,137 वाद राजधानी लखनऊ में निस्तारित किए गए, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है। इसके बाद जौनपुर ने कुल 9,945 वादों का निस्तारण कर पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया, प्रयागराज ने 9,525 वादों का निस्तारण कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।





