- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Pratapgarh: प्रभारी...
Pratapgarh: प्रभारी निरीक्षक ने नशाखोरी के खिलाफ ठोका डंडा, 13 आरोपी पकड़े

प्रतापगढ़: शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति फेज 5 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी/ पश्चिमी) एवं समस्त क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन में प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा "आपरेशन नशा मुक्ति" अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों/शराब का सेवन करनें तथा अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय एवं क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैस के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर नीरज कुमार यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को 13 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने पर पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।
प्रतापगढ़ पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध मात्र कार्यवाही ही नहीं कर रहीं बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों /शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में विधिवत जागरूक किया जा रहा तथा आगे से मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डा0 अनिल कुमार ने इस सम्बन्ध में कहा कि मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष को "आपरेशन नशा मुक्ति" अभियान लगातार चलाकर शराबी, नशेड़ी एवं अन्य प्रकार के माद पदार्थों के सेवन करने वाले अभ्यस्त व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं ऐसे संदिग्ध स्थलों (हाट स्पॉट) का चिन्हीकरण करते हुए प्रभावी/विधिक कार्यवाही किये जाने के साथ ही लोगों को जागरूक किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
आपरेशन नशा मुक्ति अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जा रहा है ।





