- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Raebareli: लालगंज कृषि...
उत्तर प्रदेश
Raebareli: लालगंज कृषि मंडी में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Tara Tandi
25 April 2025 12:58 PM IST

x
Raebareli रायबरेली । कृषि उत्पादन मंडी समिति लालगंज की आलू प्याज की दुकानों में सार्ट सर्किट से गुरुवार रात 10:30 बजे के लगभग आग लग गई जिसमें लगभग 11 लोगों की दुकानों को नुकसान हुआ है।
SDM मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि आलू प्याज का धंधा करने वाले चांद मोहम्मद, रामबाबू सोनकर, सुरेश सोनकर, शुबराती, मोहम्मद इरशाद, रिजवान ,अनिल ,रहमत अली की दुकानों को नुकसान पहुंचा है वही सुनील ,सुरेश वर्मा और नीलम की दुकान भी आग की चपेट में आई है।
करीब 20 से 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। चांद मोहम्मद की पिकअप और बाइक भी जल गई है। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा ,रोहित सोनी, मृत्युंजय बाजपेई, अप्पू शर्मा, शिवम गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों की सहायता की। सूचना मिलने पर मंडी विभाग के डीडीसी राजीव कुमार ने सचिव अतुल मिश्रा के साथ जली हुई दुकानों के नुकसान का जायजा लिया और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को देने की बात कही है।इस मौके पर एसडीएम मिथिलेश त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ,मंडी इंस्पेक्टर इफ्तिखार अहमद सहित पुलिस मौजूदरही।
TagsRaebareli लालगंज कृषि मंडीभीषण आगलाखों नुकसानRaebareli Lalganj Agricultural Markethuge fireloss of lakhsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





