- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sambhal: शादी के चार...
उत्तर प्रदेश
Sambhal: शादी के चार महीने बाद पति ने पत्नी पर हमला कर की आत्महत्या
Tara Tandi
24 Aug 2025 4:34 PM IST

x
Sambhal संभल । दूसरी जाति की युवती के साथ प्रेम विवाह के 4 महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच ऐसा विवाद हुआ कि पति ने पत्नी के गले पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद डर की वजह से पति ने फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गंभीर रूप से घायल पत्नी को उपचार के लिए इस्लामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहजोई के गांव दिलगोरा निवासी करण मौर्य पुत्र प्रेमशंकर हाल निवासी मुराव टोला 4 महीने पहले बदायूं जनपद के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव महरौरा निवासी सपना यादव से हनुमान जयंती के दिन मंदिर में प्रेम विवाह किया था। दोनों ही बहजोई में अपने घर पर साथ रह रहे थे। रविवार को पति-पत्नी में ऐसा विवाद हुआ कि पति ने पत्नी के गले पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसका गला कट गया। जिससे सपना गंभीर रूप से घायल हो गई।
अचानक डर की वजह से कर करण मौर्य ने कमरे के बाहर जीने में दुपट्टे से फंदे पर लटक कर जान दे दी। अचानक ही करण का छोटा भाई निहाल सिंह घर पर आया तो उसने सपना के चीखने की आवाज सुनी। जबकि घर का मुख्य द्वार अंदर से बंद था। निहाल सिंह ने पड़ोस में ही अपनी छोटी बहन पायल को छत से घर के अंदर भेजा। दरवाजा खुलवा कर घर के अंदर प्रवेश किया तो करण बरामदे में जीने के किनारे फंदे पर लटका मिला।
सपना कमरे के अंदर घायल अवस्था में थी। दरवाजा खोलते ही सपना घर के बाहर चली गई और वह ई रिक्शा में बैठकर इस्लामनगर चली गई। इस्लामनगर में चौराहे पर बेहोश हो गई। बाद में उसके मायके वाले इस्लामनगर लेकर गए जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने पहुंचकर परिजनों से वार्ता की है। वहीं दूसरी ओर मृतक करण मौर्य की मां उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगा रही है। पुलिस ने मृतक करण मौर्य के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एएसपी, संभल अनुकृति शर्मा ने बताया कि बहजोई में पति-पत्नी के विवाद की घटना में पति ने पत्नी पर हमला कर आत्महत्या करने का काम किया है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर परिजनों से वार्ता की गई है। प्रथम दृष्टता यह पति-पत्नी के बीच का पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। अभी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का पता लग पाएगा
TagsSambhal शादी चार महीनेपति -पत्नी हमला आत्महत्याSambhal marriage four monthshusband-wife attack and suicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





