उत्तर प्रदेश

Sravasti: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए तीन मजदूर, एक की मौके पर मौत

Tara Tandi
1 Jun 2025 5:56 PM IST
Sravasti: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए तीन मजदूर, एक की मौके पर मौत
x
Sravasti श्रावस्ती: उत्तरप्रदेश हाईटेंशन लाइन से सरिया छूने से तीन मजदूरों को करंट लग गया. इससे वह बुरी तरह झुलस गए. हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है.
यूपी में श्रावस्ती के गलगल कोटिया निवासी तीन मजदूरों को शनिवार को सरिया हाईटेंशन लाइन से छूने पर करंट लग गया। इससे तीनों झुलस गए. उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। वहां एक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया.
तीनों युवक बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के सैदा के मजरा लतीफ पुरवा मजदूरी करने गए थे। लतीफ पुरवा निवासी अबरार उर्फ बुल्ला का मकान बन रहा है. यह गांव हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम ददौरा के मजरा गलगल कोटिया के बगल में ही है। गलगल कोटिया निवासी सर्वजीत कुमार (22) पुत्र ननके गांव के ही प्रधान (24) पुत्र लड्डू व संजय कुमार (18) पुत्र प्रेमचंद वहां मजदूरी करने गए थे.
दो मजदूरों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया
सरिया सीधी करते समय वह हाईटेंशन लाइन से छू गई। तीनों करंट लगने से झुलस गए। पास में मौजूद लोग तीनों को पास के ही एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए. वहां चिकित्सक ने संजय कुमार को मृत घोषित कर दिया. परिजन शव लेकर घर चले गए। पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं सर्बजीत व प्रधान को जिला चिकित्सालय बहराइच ले जाया गया है.
Next Story