उत्तर प्रदेश

करंट की चपेट में आने से छीन गया परिवार का इकलौता सहार, पीछे छूटी पत्नी और मासूम बेटी

jantaserishta.com
23 Oct 2026 1:46 PM IST
करंट की चपेट में आने से छीन गया परिवार का इकलौता सहार, पीछे छूटी पत्नी और मासूम बेटी
x
चंदौली: जिस हाथ से परिवार की रोजी-रोटी चलती थी अब वह हमेशा के लिए थम गया। आटा चक्की चलाकर पत्नी और मासूम बेटी का पेट पालने वाले 28 वर्षीय वकील बिंद की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। कंदवा थाना क्षेत्र के खुरुहट गांव निवासी बच्चई बिंद के पुत्र वकील बिंद आटा चक्की चलाने का काम करते थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौत हो गई।
वकील की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर की जिम्मेदारी संभालने वाले युवक के चले जाने से उनकी पत्नी और मासूम बेटी के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिस कमाई से घर का खर्च चलता था, उसके अचानक बंद हो जाने से परिवार के सामने आर्थिक चुनौती भी खड़ी हो गई है।
घटना की सूचना मिलने पर कंदवा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, युवक की मौत करंट लगने से हुई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story