- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Unnao : कार अनियंत्रित...
उत्तर प्रदेश
Unnao : कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए बस से टकराई ,दंपति की मौत
Tara Tandi
18 Aug 2024 4:31 PM IST
x
Unnao उन्नाव। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे स्थित बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के राजखेड़ा गांव के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में जा रही बस से भिड़ गई। हादसे में कार सवार दंपति की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। जख्मी चालक का औरास सीएचसी पर इलाज चल रहा। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।
जिला देवरिया के सुन्दा कोतवाली क्षेत्र निवासी सत्येंद्र प्रजापति अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ गुजरात से अपनी नई कार पर सवार होकर देवरिया स्थित घर जा रहे थे। कार बिहार प्रांत जिला सीवान थाना मैरवा के इंग्लिस निवासी नीरज पुत्र प्यारेलाल चला रहा था।
रविवार सुबह बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे स्थित राजखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दूसरी लेन पर जाकर बस से भिड़ गई।
हादसे में कार सवार सत्येंद्र प्रजापति व उनकी पत्नी उर्मिला और चालक नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एम्बुलेंस से घायलों को औरास सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने सत्येंद्र प्रजापति व उसकी पत्नी उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक नीरज का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। सूचना पर पहुंची बेहटा मुजावर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है, जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
TagsUnnao कार अनियंत्रितहोकर डिवाइडर तोड़तेबस टकराईदंपति मौतUnnao car went out of controlbroke the dividercollided with a buscouple diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





