उत्तर प्रदेश

UP Crime: क्लीनिक में सो रहे युवक की हत्या, इलाके में हड़कंप

Sarita
4 May 2025 12:13 PM IST
UP Crime: क्लीनिक में सो रहे युवक की हत्या, इलाके में हड़कंप
x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के डड़ियामऊ गांव में शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने निजी क्लीनिक पर सो रहे युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. रविवार सुबह युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान 24 वर्षीय सत्येंद्र विश्वकर्मा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक पिछले एक साल से मलौली गांव के पास अपना निजी क्लीनिक चला रहा था|
परिजनों ने बताया कि सत्येंद्र अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. उसके दो छोटे भाई ओमकार और देवेश के साथ ही तीन बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन अभी अविवाहित है. मृतक की मां ने गांव के ही कुछ लोगों संतलाल, किशोर, राजेंद्र प्रसाद और लाल बहादुर पर पुरानी जमीनी रंजिश का हवाला देते हुए सत्येंद्र की हत्या करने का शक जताया है|
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जमीन को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी के खिलाफ कोई आरोप स्पष्ट रूप से साबित नहीं हुआ है। मसौली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
Next Story