- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : पटाखे से लगी...

x
Up News : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 8 साल के बच्चे की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे खेल-खेल में एक पुराना पटाखा घर ले आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। हादसे में उसका 10 साल का बड़ा भाई भी घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, बड़ोखर खुर्द गांव के रहने वाले रामबाबू के तीन बेटे हैं। 10 साल का सूरज, 8 साल का आकाश और 4 साल का सबसे छोटा भाई। बुधवार शाम तीनों भाई गांव में चल रही प्रतिमा विसर्जन यात्रा देखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें एक छोटा पटाखा पड़ा हुआ मिला, जिसे वे खिलौना समझकर घर ले आए।
बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे घर में जब माता-पिता मौजूद नहीं थे, तब आकाश और सूरज ने उस पटाखे को जलाने की कोशिश की। लेकिन पटाखा नहीं फटा। इसके बाद उन्होंने उसमें से बारूद निकालने की कोशिश की। इसी दौरान आकाश ने पटाखे को मुंह से काटना शुरू कर दिया, ताकि उसमें से बारूद निकाला जा सके। उसी समय पटाखा आकाश के मुंह में ही फट गया।कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच की जा रही है।
TagsUpपटाखेआगबच्चेमौतUpfirecrackersfirechildrendeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





