उत्तर प्रदेश

UP News: भीषण हादसा,अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक मौत

Sarita
21 Feb 2025 9:49 AM IST
UP News: भीषण  हादसा,अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक मौत
x
UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. शादी समारोह में जा रहे थे युवक ये पूरा मामला जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के इकौना रोड का है. जहां, बाइक पर सवार होकर तीन लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान इकौना रोड के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चकनाचूर हो गई|
वाहन सवार तीनों लोग घायल हो गए. घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया. जहां, इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. वहीं, दो लोगों का इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान हरदी के मंगलपुरवा निवासी राजू के रूप में हुई है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Next Story