- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News : खेत में...
उत्तर प्रदेश
UP News : खेत में ग्रामीण का शव मिलने से गांव में हड़कंप
Sarita
25 Aug 2025 10:38 AM IST

x
UP News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर चांदपुरा में रविवार सुबह 42 वर्षीय नरवीर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला। उसकी नाक से खून बह रहा था। पुलिस ने इसे संदिग्ध हत्या मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, नरवीर शनिवार सुबह हापुड़ स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करने गया था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में उसका शव देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँच गए।
पत्नी बबीता शव देखकर बेहोश हो गईं। बेटे सागर (18) और डेविड (15) अपने पिता के शव से लिपटकर रोने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे और उसकी नाक से खून बह रहा था, जबकि पुलिस केवल नाक से खून बहने की बात कह रही है।
प्रथम दृष्टया ब्रेन हेमरेज से मौत मानी जा रही है। परिजनों ने बताया कि नरवीर परिवार का इकलौता कमाने वाला था। इस घटना से गाँव में दहशत का माहौल है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ब्रेन हेमरेज का लग रहा है। शव की नाक से खून बह रहा था, शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जाँच कर रही है।
Next Story





