- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP: पुलिस कस्टडी से...
UP: पुलिस कस्टडी से बदमाश को छुड़ाने जा रहे थे दंपती, मुठभेड़ में पति घायल

Muzaffarnagar.मुजफ्फरनगर। पुलिस हिरासत से एक अपराधी को छुड़ाने जा रहे दंपती की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से पति घायल हो गया। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया। दंपती मेरठ के रहने वाले हैं और जिस सजायाफ्ता अपराधी को वे पुलिस हिरासत से छुड़ाने जा रहे थे, वह हिमाचल के ऊना जिले की जेल में बंद है और 2 मई को उसे किसी अन्य मामले में पंजाब की कोर्ट में पेश होना था।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार दंपती मेरठ की तरफ से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत को अपराधियों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस और एसओजी ने हाईवे पर संधावली अंडरपास कट के पास जाल बिछाया। तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार दंपती को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़कर जंगल की तरफ भागने लगे।





