- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP के कई जिलों में...
उत्तर प्रदेश
UP के कई जिलों में पानी का संकट गहराया, लाखों लोग परेशान
Tara Tandi
28 March 2025 5:44 PM IST

x
Noida नॉएडा: नोएडा और गाजियाबाद के करीब 15 लाख लोगों पर पानी का संकट मंडरा रहा है। क्योंकि बुधवार को विद्युत विभाग ने सिद्धार्थ विहार और प्रताप विहार के गंगाजल प्लांटों का बिजली कनेक्शन काट दिया। विभाग को यह कदम लगभग 3.50 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान न होने की वजह से उठाना पड़ा। इसकी वजह से ट्रांस हिंडन, सिद्धार्थ विहार और नोएडा में गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित हो गई है।
जानकारी के अनुसार काफी समय से बिजली विभाग सभी विभागों को भुगतान करने के निर्देश दे रहा था और लगातार नोटिस भी भेज रहा था, लेकिन भुगतान नहीं किया। बुधवार दोपहर करीब 1:02 बजे विद्युत निगम ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों के बिजली कनेक्शन काट दिया। जल निगम की बिजली काटे अब लगभग 24 घंटे बीत चुके हैं। पहले कुल 8.50 करोड़ रुपए बकाया था, लेकिन नगर निगम ने दीवाली से लेकर जनवरी तक करीब 5 करोड़ का ही भुगतान किया। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नोएडा अथॉरिटी से मदद नहीं मिल रही।
जल्द भुगतान नहीं हुआ तो गहराएगा पेयजल का संकट
पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी स्टोर करके काम चलाना पड़ा है। अगर जल्द ही बिजली कनेक्शन बहाल नहीं हुआ तो नोएडा और गाजियाबाद के हजारों घरों में पानी की किल्लत से जुझना पड़ेगा। खास तौरपर अपार्टमेंट्स, सोसायटियों और बड़े इलाकों में टैंकरों की मांग बढ़ सकती है। बिजली विभाग के कनेक्शन काटने से लोगों को पानी की समस्या हो सकती है।
अधिकारियों के अनुसार, जब तक बकाया नहीं चुकाया जाएगा, तब तक गंगाजल की आपूर्ति बहाल करना संभव नहीं होगा। बिजली विभाग मार्च एंडिंग या कहे की फाइनेंशियल इयर को लेकर अभी भी लगातार विभागों से संपर्क बनाये हुए है। बिजली विभाग का कहना है कि अगर अब भी लिखित में आश्वासन मिले तो कनेक्शन फिर से जोड़ा जा सकता है।
TagsUP कई जिलोंपानी संकट गहरायालाखों लोग परेशानWater crisis deepens in many districts of UPlakhs of people are troubledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





