उत्तराखंड

Haridwar: शांतरशाह में सरेआम हत्या, बाइक मिस्त्री को मारी गोली

Admindelhi1
15 Sept 2026 1:33 PM IST
Haridwar: शांतरशाह में सरेआम हत्या, बाइक मिस्त्री को मारी गोली
x
बाइक मिस्त्री की हत्या, नकाबपोश हमलावरों की तलाश

हरिद्वार: बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह में सोमवार देर शाम 26 वर्षीय बाइक मिस्त्री हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे हैप्पी पर दो फायर किए और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हैप्पी अपनी मोटरसाइकिल की दुकान पर बैठा था, तभी हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह और एसएसआई अशोक सिरसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

पुलिस पुरानी रंजिश समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। वारदात से शांतरशाह क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Next Story