
x
Kedarnath केदारनाथ: उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण केदारनाथ जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राज्य के गौरीकुंड और रामबाड़ा के बीच जंगलचट्टी के पास लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बरसाती नाले में मलबा और पत्थर आ गए. इसके कारण रविवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी. हालांकि अब यह यात्रा बहाल कर दी गई है. दरअसल रविवार को भारी बारिश के दौरान बरसाती नाले में अचानक मलबा आ गया. इस मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, दो अन्य घायल हो गए|
रास्ते में मलबा और पत्थर आने से पैदल मार्ग कई जगह अवरुद्ध हो गया. इसके बाद रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सोनप्रयाग से आगे केदारनाथ के पैदल मार्ग पर रोक लगा दी थी. बारिश का अलर्ट जारी रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के मुताबिक, विभिन्न एजेंसियों ने रविवार शाम से ही पैदल मार्ग को सही करने का काम शुरू कर दिया था. इसके बाद अलग-अलग जगहों से मलबा और पत्थर हटाकर मार्ग को सुचारू करने का काम किया गया. विभाग के अनुसार सुबह मौसम साफ होने पर मार्ग पूरी तरह से साफ हो गया और अब केदारनाथ धाम की यात्रा फिर से शुरू हो गई है।
जिला प्रशासन के अनुसार उत्तराखंड मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से की अपील अचानक भारी बारिश के कारण पैदल मार्ग पर ऊपर पहाड़ी से पत्थर या मलबा गिरने की आशंका है। ऐसे में प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही यात्रा करने को कहा है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा के लिए जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
TagsKedarnathशुरूपैदल यात्राstartedfoot journeyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





