उत्तराखंड
Pauri Garhwal: सात दिवसीय शिविर में स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शुरू
Admindelhi1
29 Aug 2025 10:45 AM IST

x
"सात दिवसीय शिविर में स्काउट गाइड शामिल"
पौड़ी गढ़वाल: डायट चडीगांव में सात दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को सेवा और अनुशासन के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
गुरुवार को डायट चडीगांव में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त आरएस नेगी ने कहा कि स्काउट जीवन में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा-भाव तथा नेतृत्व का विकास करता है। उन्होंने स्काउटिंग के आदर्शों को व्यावहारिक जीवन से जोड़ते हुए प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित किया।
जिला सचिव स्काउट केशर सिंह असवाल ने स्काउट के मूल तत्वों को सरल भाषा में समझाया। इस मौके पर डा. हरिशंकर डिमरी, महावीर सिंह कलेठा, रेवती बिष्ट, भुवनेश्वरी बिष्ट, अनुजा मैठाणी आदि शामिल रहे।
Tagsउत्तराखंडपौड़ी गढ़वालसात दिवसीयशिविरस्काउट गाइडप्रशिक्षणशुरूUttarakhandPauri Garhwalseven daycampscout guidetrainingstartedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





