उत्तराखंड

निर्माण कार्यों की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन

Admindelhi1
24 Sept 2026 5:05 PM IST
निर्माण कार्यों की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन
x
निर्माण कार्यों की जांच और ईई तबादले की मांग

नई टिहरी: लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर में के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार के तबादले और उनके कार्यकाल में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर स्थानीय निवासी नरेंद्र सिंह और अन्य लोगों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है।

वीरवार को धरना स्थल पर नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोनिवि कीर्तिनगर की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। शासन-प्रशासन से पूर्व में ही ईई धीरेंद्र कुमार के कार्यकाल में हुई वित्तीय अनियिमतताओं की शिकायत की थी। लेकिन शासन ने उन्हें दोबारा स्थानांतरण कर कीर्तिनगर में ईई की जिम्मेदारी सौंप दी। उन्होंने पूर्व में सीएम को ज्ञापन भेजकर विभिन्न कार्यों की जांच की मांग की थी। लेकिन 10 सितम्बर से अब तक मामले में कोई प्रगति न होने पर आंदोलन शुरू किया गया है। नरेंद्र ने कहा कि जल्द कार्रवाई न होने पर सीएम और विभागीय मंत्री के पुतले भी फूंकने से वह पीछे नहीं हटेंगे।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप गोदियाल, अंचल नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर दिनेश भट्ट, राजेंद्र रावत, भजन नेगी, प्रवेश फोंदणी, नवीन सिंह, कुशाल रावत, नरेंद्र कुमार, चमन लाल, कपरोली के प्रधान दिनेश कुमार मौजूद रहे।

Next Story