उत्तराखंड
Uttarakhand के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी चेतावनी
Tara Tandi
24 Jun 2025 1:49 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : मानसून की दस्तक के बाद से ही प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है.
उत्तरखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 24 जून को उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है.
25 जून से बढ़ेगी बारिश की तीव्रता
मौसम वैज्ञानिकों के माने तो 25 जून से बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है. खासतौर पर्वतीय जिलों में मानसून की बारिश आफत बनकर बरसेगी. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है. वहीं मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को मौसम का अपडेट देख कर ही यात्रा पर आने की सलाह दी है. मौसम विभाग की माने तो 28 जून तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा.
TagsUttarakhand जिलों भारी बारिशमौसम विभागजारी चेतावनीHeavy rain in Uttarakhand districtsMeteorological Department issued warningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





