
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार सुबह बड़ी आपदा आ गई। जिले के घोलथिर में उफनती अलकनंदा नदी में एक पूरी बस डूब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से केदारनाथ और रुद्रप्रयाग के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के कारण अलकनंदा नंदी में पानी का बहाव भी तेज है। ऐसे में कहा जा रहा है कि बस के इसमें गिरने से कई यात्री इसके तेज बहाव में बह गए हैं। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया, "रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बस में 18 लोग सवार थे।"
Next Story





