उत्तराखंड
Uttarakhand: मैदानी इलाकों में तेज बारिश, पहाड़ों में चल रही तेज हवाएं
Tara Tandi
2 Jun 2025 6:02 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड: प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं पर्वतीय जिलाें में तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं कल रविवार को हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बाद आज मौसम साफ होने के साथ ही श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज दो जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। जबकि पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो पांच जून तक प्रदेश भर में मौसम बदले रहने के आसार हैं।
TagsUttarakhand मैदानी इलाकोंतेज बारिशपहाड़ों चलतेज हवाएंUttarakhand plainsheavy rainsmountainsstrong windsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





