उत्तराखंड
Weather: कड़ाके की ठंड के साथ हुआ उत्तराखंड में नए साल का आगाज
Tara Tandi
1 Jan 2025 11:44 AM IST

x
Weather उत्तराखंड: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के साथ लोगों ने नए साल का स्वागत किया। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद से उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नए साल पर उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
कड़ाके की ठंड के साथ हुआ नए साल का आगाज
नए साल का पहला दिन उत्तराखंड में बेहद ही ठंड भरा रहेगा। मौसम विभाग द्वारा आज कुमाऊं मंडल के दो जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही हरिद्वार में भी कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कोहरे के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
नए साल के पहले दिन नहीं होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में नए साल के पहले दिन बारिश के कोई आसार नहीं है। आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप खिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार नए साल पर उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इसके साथ ही आने वाले तीन से चार दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं।
TagsWeather कड़ाके ठंडउत्तराखंड नए साल आगाजWeather is very coldUttarakhand starts new yearजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





