- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- ओडिशा और बंगाल की...
पश्चिम बंगाल
ओडिशा और बंगाल की खाड़ी में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप
Tara Tandi
25 Feb 2025 11:15 AM IST

x
Kolkata कोलकाता। ओडिशा के पुरी के पास मंगलवार की सुबह भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 5.1 मापी गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सुबह छह बजकर 10 मिनट पर बंगाल की खाड़ी में 91 किलोमीटर की गहराई पर आया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप का झटका 19.52 उत्तरी अक्षांश और 88.55 पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। ओडिशा राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भूकंप से अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि भूकंप का प्रभाव ‘‘ना के बराबर’’ था, क्योंकि इसका केंद्र बंगाल की खाड़ी में था। उन्होंने बताया कि भूकंप का झटका ओडिशा के पारादीप, पुरी, बरहामपुर और कुछ अन्य स्थानों पर महसूस किया गया।
Tagsओडिशाबंगाल खाड़ी5.1 तीव्रता भूकंपOdishaBay of Bengal5.1 magnitude earthquakeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





