- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- North 24 Parganas:...
पश्चिम बंगाल
North 24 Parganas: शिवदासपुर में पुलिस ने जब्त किए 206 किलो पटाखे
Admindelhi1
23 Sept 2025 4:17 PM IST

x
उत्तर 24 परगना: बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत शिवदासपुर थाने की पुलिस ने सोमवार रात को अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ देवक इलाके में दो स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया।
बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बुधवार को जारी बयान ने बताया कि पहली कार्रवाई में पुलिस ने इबादत पयादा नामक शख्स के घर से लगभग 120 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए और उसे गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी छापेमारी देवक के मजदूरपाड़ा इलाके में की गई, जहां अब्दुल शराक के किराना दुकान से 86 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए।
दोनों छापेमारियों में कुल 206 किलो अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत दो मामले दर्ज किए हैं और जांच शुरू कर दी है।
Tagsउत्तर 24 परगनाशिवदासपुरपुलिसजब्त206 किलोपटाखेNorth 24 ParganasShivdaspurPolice seized 206 kg of firecrackers. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





