
x
19 वर्षीय युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा
Lucknow लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को बुधवार को गिरफ्तार किया। उस पर आरोप है कि उसने अपनी बहन की शादी के लिए पैसे जुटाने के मकसद से पड़ोसी के घर से 16 लाख रुपए की कीमत के गहने और नकदी चुराई थी। इसी को लेकर जानकारी देते हुए बुधवार को कानपुर पुलिस ने बताया कि 10 अगस्त को थाना क्षेत्र जाजमऊ से एक सूचना प्राप्त हुई कि वादी सोफिया के मकान में दिनदहाड़े घुसकर उनके जो सोने के कुछ गहने थे, जिसमें चूड़ियां, चेन, टॉप्स और अंगूठियां थी, की चोरी कर ली गई है, जिनकी कीमत लगभग 15 से 16 लाख रुपए के बीच बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद जाजमऊ थाना क्षेत्र की पुलिस टीम के साथ-साथ एफएसएल और सर्विलांस की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया, जिससे ज्ञात हुआ कि चोर छत के रास्ते से जाली तोड़कर घर में घुसा और चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर जफर नामक युवक की पहचान हुई, जिसने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि उसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, चोरी के सभी सामान उसी के घर से बरामद कर लिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जफर ने यह चोरी अपनी बहन की शादी के लिए की। उसे अपनी बहन की शादी के लिए सोने के गहने चाहिए थे, इसलिए उसने इस चोरी को अंजाम दिया। अपराधी को पता था कि वादी का पूरा परिवार बाहर गया हुआ है। इसी बीच उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने जफर के पास से 1,020 रुपए नगद भी बरामद किए हैं। वहीं, लगभग 7,000 रुपए उसने अपनी गाड़ी की सर्विसिंग में लगाए थे। पुलिस की ओर से मामले से जुड़ी आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।
TagsKanpur CrimeJajmau PoliceGold Jewellery Theft19 Year Old ArrestedWedding Jewellery TheftKanpur PoliceCCTV InvestigationFSL TeamZafar ArrestedUttar Pradesh Crimeकानपुर क्राइमजाजमऊ पुलिसगहने चोरी19 वर्षीय युवक गिरफ्तारबहन की शादी16 लाख की चोरीसोने के गहनेसीसीटीवी जांचएफएसएल टीमउत्तर प्रदेश अपराधजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





