भारत

बस में छूटे 3 लाख, महिला कंडक्टर ने लौटाकर जीता दिल

jantaserishta.com
7 Sept 2026 9:31 AM IST
बस में छूटे 3 लाख, महिला कंडक्टर ने लौटाकर जीता दिल
x
पढ़ें पूरी खबर.
हैदराबाद: तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TGSRTC) की एक महिला बस कंडक्टर ने अपनी ईमानदारी से सभी का दिल जीत लिया. दरअसल उसकी बस में एक यात्री का थैला छूट गया था जिसमें 3 लाख रुपये नकद था. शादनगर डिपो की इस कंडक्टर ने इस थैला को यात्री को वापस कर दिया.
शादनगर के रहने वाले बिजनेसमैन जहांगीर अपनी पत्नी के साथ हज यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे. शनिवार को वो बस से हैदराबाद जा रहे थे. अफजलगंज बस स्टैंड पर उतरने के बाद वो नामपल्ली की ओर बढ़ गए.
हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें अहसास हुआ कि 3 लाख रुपये की नकदी से भरा उनका थैला बस में ही छूट गया है. वहीं बस में ही मौजूद आरटीसी कंडक्टर सरिता की नजर एक लावारिस थैले पर पड़ी. उन्होंने बिना देर किए तुरंत बस चालक नरसिम्हुलु को इस बारे में बताया. दोनों ने थैले को अपने पास हिफाजत से रख लिया. दूसरी तरफ जहांगीर अफरा-तफरी में वापस बस स्टैंड पहुंचे और कंडक्टर सरिता और ड्राइवर नरसिम्हुलु को अपने खोए हुए थैला के बारे में पूछा.
जहांगीर ने थैला को लेकर सारी डिटेल्स दी जिसके बाद कंडक्टर सरिता और ड्राइवर नरसिम्हुलु ने ब्योरे को वेरिफाई किया. इसके बाद उन्होंने 3 लाख रुपये की पूरी रकम से भरा थैला जहांगीर को सौंप दिया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कंडक्टर को बस में नकदी को यात्री को सौंपते हुए देखा जा सकता है. बस कर्मचारियों की इस ईमानदारी की हर तरफ तारीफ हो रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story