भारत

5 नक्सली गिरफ्तार, एक करोड़ का इनामी भी शामिल

Nil dhankar
29 July 2026 7:11 AM IST
5 नक्सली गिरफ्तार, एक करोड़ का इनामी भी शामिल
x
पढ़े पूरी खबर

झारखंड। झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने धनबाद-गिरिडीह सीमावर्ती इलाके से एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया है. वह लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था और झारखंड के कई जिलों में नक्सली गतिविधियों को संचालित करता था. सुरक्षा बलों ने उसके चार साथियों को भी गिरफ्तार किया है और उनसे गहन पूछताछ कर नक्सली नेटवर्क और हथियार सप्लाई चेन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. मिसिर की गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है.

अधिकारियों ने बताया कि झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबल ने एक संयुक्त नक्सली विरोध अभियान में एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा समेत 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. अभी सभी से पूछताछ की जा रही है. ये लोग लंबे वक्त से आसपास के इलाके में संगठन की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

अधिकारियों का कहना है कि मिसिर बेसरा भाकपा नक्सली संगठन का एक शीर्ष कमांडर है, जिस पर सरकार ने 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. वह झारखंड के कई जिलों में नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने और संगठन को फैलाने में मुख्य भूमिका निभाता आ रहा था. गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा बल मिसिर बेसरा और उसके चारों साथियों से गहन पूछताछ में जुटे हैं. अधिकारियों को उम्मीद है कि इस पूछताछ से नक्सली नेटवर्क, उनके सक्रिय सदस्यों, हथियारों की सप्लाई चेन और आने वाले अभियानों के बारे में कई अहम सुराग हाथ लगेंगे.

Next Story